गोरखनाथ कैम्प कार्यालय पर मुलाकात कर सम्वर्ग की समस्या से अवगत करायी अध्यक्ष सुनीता पटेल



 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
 लख़नऊ आज स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पटेल जो गोरखपुर में उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारीपद पर तैनात हैं वह अपने जनपदीय पदाधिकारियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से गोरखनाथ कैम्प कार्यालय पर मुलाकात कर सम्वर्ग की समस्या से अवगत करायी , स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लोक सेवा आयोग से चयनित समूह ख राजपत्रित अधिकारी हैं ,जो 16 वर्षों से विभाग को अपनी सेवा दे रहे हैं वह प्रशासनिक एवं गैर चिकित्सीय कार्यों में दक्ष है यदि इनका सही ढंग से सदुपयोग किया जाये तो चिकित्सक के गैर चिकित्सीय कार्यों के अधिभार को कम किया जा सकता है लेकिन 16 वर्षों के उपरांत भी उनके कार्य दायित्व का निर्धारण नहीं हुआ, 17अक्टूबर 2019 में शासन द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सम्वर्ग की कार्य दायित्व का निर्धारण किया लेकिन कतिपय कारणों से दूसरे दिन ही स्थगित कर दिया गया उस पर भी प्रदेश अध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट की और बहाली की मांग की नई सेवा नियमावली प्राख्यापन के लिए मुख्यमंत्री जी अनुरोध की सम्वर्ग की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पटेल लगातार अपनी कार्य कारिणी के साथ शासन और महानिदेशालय में पैरवी की जिससे भर्ती/अधियाचन एवं पदोन्नति सम्बंधित फाइल आगे बढ़ी , लेकिन यह भी कार्य प्रक्रिया में है माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी समस्याओ से अवगत करायी माननीय मुख्यमंत्री जी का आश्वासन मिला है जल्द ही आप के सम्वर्ग के सभी समस्याओ का समाधान हो जायेगा ,साथ में मनोरंजन अंजनी सिंह एवं कमलेश्वर सिंह उपस्थित रहे

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम