एकता और भाईचारा के लिए 5 जनवरी को यदुवँशी सुधार महासम्मेलन


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ
*लखनऊ अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा गाजीपुर व यादव उत्थान समिति गाजीपुर के तत्वावधान में यदुवँशी सामाजिक सुधार महासम्मेलन 5 जनवरी 2025 को लंका मैदान गाजीपुर में आयोजित होने जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि विधायक डॉ विरेन्द्र यादव व मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ संदीप यादव होंगे। यह जानकारी गाजीपुर के पत्रकार भवन मे प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम प्रभारी व यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और कार्यक्रम सयोंजक व यादव उत्थान समिति के अध्यक्ष कैप्टन सुब्बा यादव ने सँयुक्त रूप से स्वजातीय बन्धुओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और कहाँ की इस महासम्मेलन से समाज मे एकजुटता परिवर्तन एकता भाई चारा का सन्देश जाएगा । कार्यक्रम के मंच संचालक यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव व युवजन सभा के प्रदेश सचिव ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। जिले के सभी 16 ब्लाकों के प्रबुद्धजनों की हिस्सेदारी होगी कार्यक्रम व्यवस्थापक पूर्व जिलाध्यक्ष बृज किशोर यादव व पूर्व प्रत्याशी जिलापंचायत सदस्य अजय प्रताप यादव करैला ने जानकारी दी कि स्वजातीय प्रबुद्धजनों का भव्य स्वागत अभिनंदन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा गाजीपुर एवं यादव उत्थान समिति गाजीपुर के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।इस मौके पर अजय यादव कार्यालय प्रभारी, बालिष्टर यादव जी संपर्क प्रमुख, संदीप, पप्पू यादव प्रधान, मधु यादव प्रदेश उपाध्यक्ष यादव महासभा, मनीष यादव सभासद आदि उपस्थित रहे।।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम