कोटेदारों को 300/-रूपये प्रति कु० कमीशन अर्थको 30,000/- प्रति माह मिनिमम गारण्टी दिये जाने हेतु अनिश्चित कालीन अनुनय विनय धरना
लखनऊ 25 नवम्बर 2024 से इंको गार्डन लखनऊ में उ०५० के कोटेदारों को 300/-रूपये प्रति कु० कमीशन अर्थको 30,000/- प्रति माह मिनिमम गारण्टी दिये जाने हेतु अनिश्चित कालीन अनुनय विनय धरना के सम्बन्ध में। महोदय, आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एशोसिएशन उ०प्र० कोटेदारो को शासन के अनुरूप कार्ड धारको को खाद्यान वितरण करने के लिये तथा परिवहन ठेकेदारो से शासनादेश के अनुसार दुकान पर खाद्यान प्राप्त करने के लिये विगत वर्षों से प्रेरित किया जा रहा है। कोटेदारों को 90/-रू० प्रति कु० खाद्यान पर तथा चीनी पर मात्र 70/-रूपये प्रति कुन्तल कमीशन प्राप्त हो रहा है। जोकि वर्तमान महंगई को दृष्टिगत बहुत कम है। जबकि भारतीय जनता पार्टी शाशित राज्यों हरियाणा 200/-रू०. उत्तराखण्ड 180 रूपये, गुजरात 20,000 मिनिमम गारण्टी देकर खाद्यान का वितरण कराया जा रहा है। एशोसिएशन द्वारा विगत वर्षों से 300/-रू० कु० कमीशन अथवा 30,000 मिनिमम गारण्टी की मांग प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से उ०प्र० सरकार से की जा रही है। कोरोना काल में कोटेदारो द्वारा सरकार के आदेशों का पालन अपनी जान की परवाह किये बगैर कार्ड धारको को खाद्यान नमक, चना रिफाइण्ड आदि का वितरण पूर्ण इमानदारी से कराया गया। एशोसिएशन द्वारा दिनाँक 20 सितम्बर 2023 को आम जनमानस को सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करते हुये अलीगढ़ से विभिन्न जनपदों से होते हुये कोटेदारो/उपभोक्ता जनजागरण रथ यात्रा लखनऊ राजधानी तक निकाली गयी। 30 सितम्बर 2023 को ईको गार्डन लखनऊ में सम्मेलन के माध्यम से समापन किया गया। 30 सितम्बर 2023 को सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के मा० नेतागणों ने भी मंच से रथ यात्रा की सराहना की आयुक्त खाद्य आयुक्त महोदय को एक सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन भी दिया गया