होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नवंबर 2024 में बिक्री की 4,72,749 यूनिट


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ, 03 दिसंबर 2024: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज नवंबर 2024 महीने के लिए अपनी समग्र बिक्री की घोषणा की।
माह के दौरान कंपनी ने 4,72,749 इकाइयों की बिक्री की । इसमें 4,32,888 इकाइयों की घरेलू बिक्री और 39,861 इकाइयों का निर्यात शामिल है ।
उल्लेखनीय है कि एचएमएसआई की इस वित्तीय वर्ष में अब तक बिक्री (अप्रैल-नवंबर 2024) 42,28,837 इकाई है । इसमें 38,67,427 घरेलू बिक्री और 3,61,410 निर्यात इकाइयाँ शामिल हैं ।
नवंबर 2024 के बिक्री आंकड़ों की मुख्य विशेषताएं बताते हुए कंपनी ने जानकारी दी कि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक्टिवा ई और क्यू सी 1 को पेश करके मोबिलिटी के अगले युग की शुरुआत की।क्यू सी1के साथ-साथ आइकॉनिक एक्टिवा ब्रांड को बिल्कुल नए इलेक्ट्रिफाइड अवतार में पेश करना भारत में सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण क्षण है। इसके लिए बुकिंग 1 जनवरी, 2025 से शुरू होगी और डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी ।
 भारत में सड़क सुरक्षा जागरूकता का विस्तार करते हुए, एचएमएसआई ने भारत भर के 09 शहरों - हैदराबाद (तेलंगाना), गुवाहाटी (असम), बीजापुर (कर्नाटक), करीमनगर (तेलंगाना), बरेली (उत्तर प्रदेश), कोल्लम (कर्नाटक) , अलीबाग (महाराष्ट्र), जालना (महाराष्ट्र)और द्वारका ( गुजरात) में जागरूकता अभियान चलाया।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम