पुरस्कृत शिक्षक वेल फेयर सोसायटी उ०प्र० की वार्षिक बैठक कामन हाल, दारूल सफा-2, लखनऊ में संपन्न हुआ
लखनऊ पुरस्कृत शिक्षक वेल फेयर सोसायटी उ०प्र० की वार्षिक बैठक दिनांक 2 दिसम्बर 2024 को कामन हाल, दारूल सफा-2, लखनऊ में श्री गहावीर सिंह वर्मा, प्रदेश संरक्षक के मार्ग दर्शन व दिशा निर्देश पर, श्री बी०एन० खरे, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें पुरस्कृत शिक्षकों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने पुरस्कार प्राप्त परिषदीय शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षकों की भांति 62 वर्ष के पश्चात 3 वर्ष का सेवा विस्तार को प्रदान करने की घोषणा की थी और माननीय सुरेश खन्ना , पूर्व मंत्री, नगर विकास उ०प्र० ने पुरस्कृत शिक्षकों गृह कर टैक्स व वाटर टैक्स से छूट प्रदान करने घोषणा की थी। लेकिन आज तक दोनों घोषणाएं खोखली निकली। बैठक में अन्य कई ववताओं ने, विभागीय समस्याएं, सुझाव बताये। उपस्थित वक्ता- ल बृजपाल राठी, ऋषिपाल सिंह, अमरेश सिंह, राम औतार यादव, मिश्री लाल यादव, रामेश्वर दयाल त्यागी, अकबर अली। लाल बहादुर मनीश देव गुप्ता, अमरेश सिंह, देवेन्द्र चन्द्र खरे, स्नेहिल पाण्डेय, फेरू सिंह वन्दना तिवारी मोहिनी आभा, नीलिया श्रीवास्तव, रामेश्वर दयाल, अनीसा तनवीर, रचना सिंह, सुरेन्द्र यादव सुभाष श्रीवास्तव, अफजल अहमद, दिनेश कुमार, बाबूराम, जुगुल किशोर, सन्तोष कुमार