बबुरिहा ग्राम में 17 से 23 तक भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन*
*लखनऊ*। चिनहट के बबुरिहा ग्राम में भागवत ज्ञान यज्ञ और कथा का आयोजन किया गया। भागवत कथा प्रति दिन 1 बजे से सायंकाल 4 बजे और फिर 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक नैमिषारण्य धाम के कथा वाचक पंडित सुरेश चंद्र अवस्थी महाराज के मुखारबिंदु भगवान कृष्ण की लीलाओं का बखान किया जा रहा है। भागवत प्रारंभ होने के पहले विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादात में महिलाओं और ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया। आयोजक सुभाष यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल भागवत कथा का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि कथा के पूर्व कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शिरकत करते हैं। सुभाष यादव ने बताया कि 17 से 23 तारीख तक भागवत कथा का आयोजन है जिसमें भक्तों को अवसर प्राप्त होगा कि वह कथा स्थल पर पधार कर कथा श्रवण कर लाभ ले सके। कथा के समापन पर विशालकाय भंडारा का भी आयोजन किया गया है जिसमें आखरी भक्त के भंडारे में प्रसाद प्राप्त करने तक भंडारा चलता रहेगा। भागवत कथा को सुनने के लिए आस पड़ोस के ग्रामीणों का भारी जमावड़ा हो रहा है। भक्तिरस में डूबे यहां के लोग एक अलग ही रंग में दिखाई दिए। झलक देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो पूरा वृंदावन समाहित हो गया हो।