चतुर्थ श्रेणी महासंघ ने मुख्य सचिव को 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ*। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव एवं राष्ट्रीय डिप्टी जनरल सेक्रेटरी महेंद्र कुमार पांडे ने मुख्य सचिव मनोज सिंह को 12 सूत्री मांगपत का ज्ञापन सौंपा।  
महासंघ द्वारा मुख्य मुद्दों को शीघ्र हल करने की मांग की गई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 62 वर्ष कार्मिक द्वारा वित्त विभाग को एवं 1900 ग्रेड पे समस्त प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सामूहिक रूप से दिए जाने है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन वित्त विभाग में विचाराधीन है इसको शीघ्र निर्णय कराया जाने तथा पद नाम परिवर्तन आउटसोर्सिंग संविदा विभागीय संविदा विभाग द्वारा भुगतान किया जाए।
 न्यूनतम वेतन ₹30000 प्रतिमा भुगतान किया जाए ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए मुख्य सचिव ने आश्वाशन दिया शीघ्र ही इन मांगों पर कार्रवाई होगी और सभी विभाग अध्यक्ष बैठक करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। 11 से 12:00 बजे तक मिलने का समय प्रदान किए जाने की भी मांग गई। जिस पर मुख्य सचिव ने निर्देश जारी करने का आश्वसन दिया सभी बिंदुओं पर मुख्य सचिव ने शीघ्र निर्णय करने का आश्वासन दिया।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम