पासी के जन्मोत्सव के अवसर पर सर्वसमाज निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं विशाल पासी सम्मेलन 01 जनवरी 2025 को




 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
 बहुजन क्रान्ति संघ सम्बद्ध महाराजा लाखन पासी स्वाभिमान समिति (पंजीकृत) के तत्त्वाधान में यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में महाराजा लाखन पासी के जन्मोत्सव के अवसर पर सर्वसमाज निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं विशाल पासी सम्मेलन 01 जनवरी 2025 को महाराजा बिजली किला बंगला बाजार में किये जाने सम्बन्धित सेमिनार किया गया । सेमिनार को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० मोहन लाल पासी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री डी.पी. रावत ने एक संयुक्त बयान में कहा कि सन् 1000 से 1033 ईसवी तक लखनऊ में महाराजा लाखन (लखना) पासी का शासन था जिन्होने अपनी पत्नी के नाम लखनावती शहर बसाया था जो कलान्तर में लखनऊ हो गया। महाराजा लाखन पासी के किले पर किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज एवं टीले वाली मस्जिद स्थापित है। लखनऊ एक ऐतिहासिक नगरी है। महाराजा लाखन पासी के शासन काल में सभी वर्ग सभी धर्मो के लोगों को बराबरी का अधिकार व सम्मान मिलता था अंग्रेज शासको ने छान बीन व गहन जाँच पड़ताल के बाद पाया कि लखनऊ को महाराजा लाखन (लखना) पासी ने बसाया था। इसी आधार पर ब्रिटिश शासन काल में वर्ष 1940 के दसक में प्राथामिक विद्यालयों में यह पढ़ाया जाता कि लखनऊ को महाराजा लाखन पासी ने बसाया था। कालान्तर में मुस्लिम अक्रान्ताओं के आगमन से हमले होने के कारण और संरक्षण के अभाव में ऐतिहासिक धरोहर नष्ट होती गई। महाराजा लाखन पासी राष्ट्रभक्त स्वाभिमानी पराक्रमी राजाओं में गिनती होती रही है। जिन्होंने मुस्लिम आक्रान्ताओं से युद्ध लड़ते-लड़ते शहीद हो गयें। वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मांग की जाती रही कि महाराजा लाखन पासी का किला जिसपर किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज एवं टीले वाली मस्जिद स्थापित है का नाम बदलकर महाराजा लाखन पासी मेडिकल कॉलेज रखा जाए । साथ ही साथ कुछ लोगों द्वारा लखनऊ का नाम बदले जाने की साजिश की जा रही है। लखनऊ का नाम बदला न जाए लखनऊ ही रहने दिया जाये।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम