वाल्मीकि बस्ती में स्थित प्रधान कान्वेन्ट स्कूल का वार्षिक उत्सव को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में गणपति वन्दना के साथ प्रारम्भ हुआ।
लखनऊ पेपरमिल कालोनी, वाल्मीकि बस्ती में स्थित प्रधान कान्वेन्ट स्कूल का वार्षिक उत्सव को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में गणपति वन्दना के साथ प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ समाज कल्याण मंत्री, असीम अरूण ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का पूर्ण विकास हो सकता है, विधान परिषद सदस्य डॉ० लालजी प्रसाद निर्मल ने समाज में शिक्षा की अलख जगाने के लिए विद्यालय के संस्थापक दुर्गेश कुमार वाल्मीकि को बधाई दी। आरम्भ है प्रचण्ड, दुर्गा स्तुति, चांगाडा तारा, रंगीलो मारो ढोलना जैसे एक से बढ़कर एक गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये, बच्चों ने फैशन शो किया तो कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और अभिभावक खुशी से झूम उठो । स्कूल के प्रबन्धक दुर्गेश कुमार b वाल्मीकि ने बताया कि विद्यालय वर्ष 2005 से कक्षा 5 तक उन बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करता है जिनके माता-पिता शिक्षा शुल्क देने में असमर्थ है।