*कुमुदिनी* बाल गीत संग्रह एवं *ईद* बाल कहानी संग्रह के विमोचन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ आकाश कविघोष काव्य मंच, बिजनौर लखनऊ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ के निराला सभागार में लेखिका एवं वरिष्ठ कवयित्री डॉ कुसुम चौधरी की सात काव्य कृतियों *महक* मुक्तक संग्रह, *नये एहसास* व *मेरे खत* गज़ल संग्रह, *तितली रानी* व *कुसुम वाटिका* बाल कविता संग्रह, *कुमुदिनी* बाल गीत संग्रह एवं *ईद* बाल कहानी संग्रह के विमोचन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
 समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, माँ सुरसती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वरिष्ठ कवि घनानंद पाण्डेय मेघ व डॉ कुसुम चौधरी की सुमधुर वाणी वन्दना व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ शिव मंगल सिंह मंगल के कुशल संचालन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अशोक शर्मा ने की। मुख्य अतिथि आचार्य ओम नीरव, विशिष्ट अतिथि के रूप में रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी प्रलयंकर, प्रताप नारायण मिश्र, डॉ अशोक गुलशन, डॉ दिनेश चन्द्र अवस्थी व एडवोकेट जय नारायण पाण्डेय रहे। मंचासीन अतिथियों के समान के साथ साथ वरिष्ठ साहित्यकारों में डॉ अमिता दूबे, डॉ अनीता सहगल, सतीश चंद्र शर्मा, शिव कुमार चन्दन, शेषपाल शेष, धनन्जय सिंह, कैलाश बिहारी, घनानंद पाण्डेय मेघ, शिवमंगल सिंह मंगल, पण्डित बेअदब लखनवी, आकाश श्रीवास्तव, श्रीमती नीतू आनन्द श्रीवास्तव, श्रीमती शशि बिट्टन व शिवाकांत आदि को अंगवस्त्र, पुष्पमाला व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
कन्हैया लाल, गोबर गणेश, प्रेम शंकर शास्त्री बेताब, सुनील कुमार बाजपेयी, डॉ ममता सिंह परिहार, कुंवर आनन्द श्रीवास्तव, नकुल शर्मा उग्र, रत्नेश राज, अनुराग बाराबंकी, राजीव वत्सल, माता प्रसाद अवस्थी, महेश अष्ठाना प्रकाश, डॉ राम राज भारती, आलोक सिंह, खालिद हुसैन, प्रसून श्रीवास्तव, पंकज सिंह दिनकर, आशा राम अवस्थी धीर, डॉ अश्विनी शुक्ल, सुरेश चन्द शुक्ल शरद आलोक, पुरुषोत्तम सिंह, रमा शंकर सिंह, इशरत सुल्ताना, आनन्द आकुल, रवि शंकर भट्ट, मीनाक्षी सिंह, महराज दीन मिश्र, आर्य दीन बन्धु सरल, आलम रिज़्वी, फरहीन फातिमा, उपमा आर्य आदि समारोह में उपस्थित रहे। 

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम