मनुवादी हिन्दूत्व फासीवादी आरएसएस भाजपा के खिलाफ प्रतिरोध अभियान चलाएंगे -तुहिन


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
*लखनऊ*। क्रांतिकारी सांस्कृतिक मंच के अखिल भारतीय संयोजक एवं रेडस्टार पत्रिका के प्रधान संपादक तुहिन ने क्रांतिकारी सांस्कृतिक मंच की अखिल भारतीय समन्वय समिति की असीम गिरि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई एक दिवसीय आनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आरसीएफ के रायचूर कर्नाटक में अखिल भारतीय शिविर (30-31 मार्च) के बाद से हम देखते हैं कि भारतीय जनता पर संघी मनुवादी फासीवादी ताकतों के फासीवादी हमलों के साथ-साथ सांस्कृतिक हमले भी तेज हो गए हैं।  वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते संघी मनुवादी फासीवादी प्रभुत्व और उत्पीड़न के संदर्भ में आरसीएफ के साथियों को कॉर्पोरेट संस्कृति के साथ साथ RSS के वैचारिक आधार मनुवादी हिंदुत्व के खिलाफ सांस्कृतिक प्रतिरोध अभियान चलाना चाहिए। हमें इस प्रतिरोध में अन्य समान विचारधारा वाले संगठनों को शामिल करने का प्रयास करना चाहिए। वर्तमान परिदृश्य में, नव फासीवादी आरएसएस, दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना फासीवादी संगठन है जो भारतीय जनता का दुश्मन है साम्राज्यवादियों और कॉर्पोरेट घरानों का एजेंट है।
अपने राजनीतिक विंग भाजपा और अन्य संबद्ध आतंकवादी फासीवादी संगठनों की मदद से न केवल दलितों/शोषितों, महिलाओं, आदिवासियों, मुसलमानों और सभी अल्पसंख्यकों का जीवन दयनीय बना रहा है, बल्कि मजदूरों, किसानों, विद्यार्थियों, युवाओं सहित तमाम मेहनतकश जनता का जीवन दूभर कर दिया है। चुनाव के बाद आरएसएस अति धनी कॉर्पोरेट-ब्राह्मणवादी वर्चस्व के साथ तथाकथित हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए आक्रामक कदम उठा रहा है। इसने कार्यपालिका, सुरक्षा बलों, न्यायपालिका सहित प्रशासन के हर क्षेत्र को फासीवादी बना दिया है और भारत के इतिहास और संस्कृति को सांप्रदायिक और विकृत करने की कोशिश कर रहा है। ऐसी स्थिति में हमने यह बैठक आयोजित की है। जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं ।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम