लखनऊ के साहित्यकार बदायूं में हुए सम्मानित


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
के बी हिन्दी सेवा न्यास एवं डॉ मिथिलेश दीक्षित साहित्य - संस्कृति सेवा न्यास, बाबू कुटीर ब्रह्मपुरी, पिन्दारा रोड, बिसौली, बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में 10वें अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह 2024 का आयोजन बदायूं स्थित आर के इण्टरनैशनल स्कूल में किया गया। 
समारोह की अध्यक्षता डॉ अशोक खुराना ने की। संरक्षक डॉ सत्यप्रकाश मिश्र, शान्ति कुमार स्याल, आनन्द कुमार दूबे, सुग्रीव वार्ष्णेय अमन की उपस्थिति में लखनऊ के डॉ रामराज भारती फतेहपुरी को भूषण श्री सम्मान व ₹ 1100/= का नकद पुरस्कार व पण्डित बेअदब लखनवी को राम अवतार त्यागी स्मृति सम्मान, डॉ प्रेम लता त्रिपाठी को महाश्वेता देवी स्मृति सम्मान, उपमा आर्य सहर सपना पाराशरी स्मृति सम्मान, विनीता त्रिपाठी चंचल ज्ञानेश्वरी दुवे स्मृति सम्मान व दीनबंधु आर्य सरल को अनिल अग्रवाल स्मृति व प्रत्येक को विभूषण श्री सम्मान व ₹2100/= की नकद धनराशि प्रदान की गई। 
इसी के साथ डॉ सतीश चंद्र शर्मा की बाल साहित्य पर काव्य कृति आओ पूछें दादू से, पत्रिका नये क्षितिज, दोहा विशेषांक नये क्षितिज का लोकार्पण भी हुआ। 

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम