अवध महोत्सव के मंच पर सुर ताल संगम के पदाधिकारियों का हुआ सम्मानचलो महाकुंभ की छलक अवध महोत्सव में



 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
अवध महोत्सव की शाम को संस्था की डायरेक्टर डॉ जया श्रीवास्तव के नेतृत्व में यादगार संगीत से सजाया सुर ताल संगम के प्रमुख पदाधिकारियों और कलाकारों ने। सर्वप्रथम संस्था के संरक्षक मंडल एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर फ़ैज़ ख़ुमार बाराबंकवी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी अर्चना मिश्रा को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा सम्मान पत्र भेंट कर स्वागत किया। इस बेहतरीन कार्यक्रम की शुरुआत हुई संस्था की सबसे छोटी कलाकार और स्टूडेंट सात वर्षीय अद्विका श्रीवास्तव की अत्यंत मनमोहक प्रस्तुति से। इसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों का सिलसिला देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध करता रहा, जिसमें प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका वंदना श्रीवास्तव ने ग़ज़ल गाकर समां बांधा, आकाशवाणी अनुमोदित गायक दिनेश श्रीवास्तव ने बहारों फूल बरसाओ सुनाकर श्रोताओं को आनंदित किया तथा अनीता सिंह ने ये समां है प्यार का गाकर सबका मन मोह लिया। संस्था की वरिष्ठ पदाधिकारी सीमा श्रीवास्तव ने सदाबहार गीत सुनाये और उभरते गायक रमन श्रीवास्तव की आवाज़ का भी खूब जादू चला। प्रकाश खन्ना और उभरती गायिका अनीता सिंह ने अपनी आवाज़ मिला दो सुनाया, बाल कलाकार अद्विका ने अपने पिता अतुल श्रीवास्तव के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी तथा वंदना श्रीवास्तव और सलीम अब्बासी की जोड़ी ने शानदार युगल प्रस्तुतियां दीं। संस्था की डायरेक्टर डॉ जया श्रीवास्तव ने मनमोहक अंदाज में कार्यक्रम का संचालन कर माहौल में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि समेत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव, संरक्षिका सहर जावेद फारूकी, सांस्कृतिक अध्यक्षा श्रीमती प्रिया पाल, उपाध्यक्ष एन बी सिंह समेत सुर ताल संगम की डायरेक्टर डॉ जया श्रीवास्तव ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे अवध महोत्सव 2024 दो सप्ताह में सांस्कृतिक मंच से लखनऊ सहित कई शहरों के सांस्कृतिक संस्थाए सांस्कृतिक मंच से जुड़ी एकेडमी कई शहरों के कलाकार तथा साहित्य संस्कृति और कला से जुड़े कलाकारों के देखने का सुनने का अवसर लखनऊ वासियों को मिला। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट साहित्य, कला, लोक संगीत को बढ़ावा देती है, उनके प्रोत्साहन के लिए हर प्रकार से सहायता करता है। अवध महोत्सव 2024 सांस्कृतिक बेला में नृत्य मंथन स्कूल ऑफ ऑफ डांस की अंकिता बाजपेई के कलाकारों द्वारा आओ चले महाकुंभ पर आधारित गंगा श्रुति गंगा तोरी चमके लहरिया पर आधारित डांस साक्षी आयात आराध्या द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया। कलाकार ने फोक डांस, फयुजन डांस और राजस्थानी डांस प्रस्तुत किया गया।सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। 


Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम