प्रत्येक मंगलवार को मन्दिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान
लखनऊ। अखिल भारत हिंदू महासभा त्रिदडी की आज यहां कुर्सी रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुये समस्त इकाईयों के पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रत्येक मंगलवार को अधिक से अधिक मन्दिरों में एकजुट होकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ और महाआरती करने का आहवान किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुये हिन्दुओं को एकजुट करने के लिये सामूहिक रूप से पार्टी ने प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा, महाआरती के आयोजन का अभियान शुरू किया है, जिसकी सफलता को देखते हुये पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों में हनुमान चालीसा, महाआरती का आयोजन करें ताकि हिन्दुओं को जाति की राजनीति से ऊपर उठाकर देश को हिन्दु राष्ट्र घोषित के आन्दोलन में तेजी लायी जा सके। त्रिवेदी ने कहा कि आने वाले दिनों प्रत्येक मंगलवार देश-प्रदेश के अधिकतर मन्दिरों में एक ही समय पर सामूहिक हनुमान चालीसा और महाआरती करने की रणनीति बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा त्रिवेदी ने सनातन संस्कृति की रक्षा, सनातन बोर्ड और हिन्दुराष्ट्र के लिये विभिन्न साधु संतों और कथा वाचकों द्वारा उठाये जा रहे कदमों का स्वागत करते हुये कहा कि पार्टी इसका पूरी तरह समर्थन करती है और उनके कार्यक्रमों की सफलता के लिये कार्यकर्ताओं से एकजुट सम्मिलित होने का भी आहवान किया। इसके अलावा बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में मजबूती लाने की रणनीति पर भी विचार किया गया।
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिवेदी के अलावा राष्ट्रीय मंत्री राधे श्याम दास राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप सोनी महिला कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर भावना सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रमौली शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष राम तिवारी प्रदेश विशेष सलाहकार प्रकाश श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री भास्कर भूषण मिश्रा जिला अध्यक्ष मथुरा छाया गौतम प्रदेश अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित आगरा मथुरा फिरोजाबाद अयोध्या बनारस प्रयागराज प्रतापगढ़ बाराबंकी आदि जिलों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।