आप सवारी डिब्बा कारखाना, आलमबाग, लखनऊ के गेट पर कर्मचारी आम सभा का आयोजन संपन्न हुआ
लखनऊ आप सवारी डिब्बा कारखाना, आलमबाग, लखनऊ के गेट पर कर्मचारी आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिवगोपाल मिश्र जी महामंत्री AIRF/NRMU उपस्थित रहे। श्रीमती प्रवीणा सिंह जी केन्द्रीय कोषाध्यक्ष NRMU विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। सर्व प्रथम मंच पर उपस्थित माननीय महामंत्री जी का स्वागत सम्मान बड़े माला एवं शाल द्वारा सभी मंडलीय पदाधिकारी, एवं सभी शाखाओं के शाखा अध्यक्ष एवं मंत्री ने किया। तत्पश्चात् कारखाना मंडल मंत्री श्री अनूप वाजपेयी जी का एवं सभी केन्द्रीय नेतृत्व, मंडल मंत्री, मंडलीय पदाधिकारी एवं शाखा अध्यक्ष और शाखा मंत्रियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात् ओ०बी०सी० रेलवे कर्मचारी संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री के०एस० कुशवाहा, मंडल मंत्री / शाखा मंत्री श्री जी०एस० यादव जी, सहायक महामंत्री/शाखा अध्यक्ष श्री बी०के संचान जी का मंच पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। चूँकि OBC रेलवे कर्मचारी संगठन ने NRMU को खुले मंच से पूर्ण समर्थन दिया है।