उ०प्र० सरकार आरक्षण में वर्गीकरण लागू करे अन्यथा आन्दोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे ।राष्ट्रीय प्रमुख वेरेश भीम अनार्य


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
 लखनऊ  उ०प्र० के विभिन्न जिलों से आये अति दलितों के संगठन प्रमुखों की बैठक प्रेस क्लब में सम्पन हुई | जिस में सभी संगठन प्रमुखों ने कहा कि या तो उ०प्र० सरकार आरक्षण में वर्गीकरण लागू करे अन्यथा आन्दोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे । ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त, 2024 को 5 सदस्यों की पीठ ने एक आदेश जारी कर अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण लागू करने का आदेश दिया था जिस के आधार पर हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना और पंजाब सरकारों ने इसे लागू कर दिया है । अब उ०प्र० में भी इसे लागू कराने हेतु प्रदेश के सभी अति दलित संगठन लामबंद हो रहे है | कभी बैठक, प्रदर्शन और सम्मेलनों के माध्यम से सरकार को जगाने का काम कर रहे है लेकिन सरकार मौन है | आज फिर एक बार उ०प्र० के सफाई मजदूर संगठन, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की बैठक हुई जिस में आन्दोलन की रणनीति पर चर्चा हुई | बैठक के आयोजन कर्ता भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस (भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख वेरेश भीम अनार्य (रामपुर) ने बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि सरकार अति दलितों की सुनने को तैयार नहीं है | हम मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलने की गुहार भी कर चुकें है । हमने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री जी को आरक्षण में वर्गीकरण लागू करने का अनुरोध भी किया है लेकिन सरकार हम से वार्ता को भी तैयार नहीं है । अतः अब हमारे पास आन्दोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि अति दलित वंचित समाज पहले चरण में उ०प्र० में एक साथ कई रथ यात्राएँ निकालेगा जिससे समाज को जागरूक किया जायेगा | यह सभी यात्राएँ लखनऊ पहुंचेंगी जो एक प्रदर्शन में परिवर्तित हो जाएगी फिर भीअगर सरकार ने कुछ नहीं किया तो उ०प्र० की सफाई व्यवस्था ठप की जाएगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी | उन्होंने कहा तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी ।आज कि बैठक में प्रमुख रूप से बोर दिनेश चन्द्रा  पूर्व आई०ए०एस लखनऊ, वरिष्ठ पल कार सन्तोष बाल्मीकि, वीर सके शत्रुधन सिंह वरिष्ठ श्रमिक नेता लखनऊ, बब्लू‌वाल्मीकि, लखनल, रिवाल्मीकि च-होसी, सम्फन बन्टी चोहान् एटा, सुमीत वाल्मीकि, सुधीर वाल्मीकि (बाराबंकी) नीरज पाराशर (सुरा नवाद) कैलाश एकलच्या (रामपुर) सतीश चनपाचो (पुरा दावाद) ओम प्रकाश वाल्मीकि (इलाहाबाद) शिवा वाली (कानपुर देहात) श्रमिक नेता न देश राम (लखनऊ) राजेन्द्र वाल्मीकि लखनाउ कुशल सचालक आभाश आन्नद (शाहजहापुर) प्रदीपं वाल्मीकि (कानपुर) ने संयुक्त रूप से किया अध्यक्ष पूर्व आई०ए०एस दिनेश चंद्र ने भी है।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम