पत्रकार बृजेन्द्र हर्ष की दो कृतियाँ प्रवाह माधुरी व गीत गंधा हुई लोकार्पित
लखनऊ आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोशिएशन उत्तराखंड हरिद्वार के तत्वावधान में दिनांक 11 व 12 नवम्बर को सम्पादक परोपकार संदेश पत्रिका व पत्रकार ब्रिजेन्द्र 'हर्ष' की दो कृतियों 'प्रवाह माधुरी' एवं 'गीत गंधा' के लोकार्पण एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन हरिद्वार के विश्वनाथ धाम आश्रम में किया गया। दो दिवसीय अनुपम भव्य साहित्यिक संगम सम्मान समारोह में लखनऊ की डॉ प्रेमलता त्रिपाठी साहित्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं, जिन्हें विश्वनाथ धाम आश्रम के महामण्डलेश्वर प्रखर जी महाराज के द्वारा प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। आयोजन एवं हरि की नगरी हरिद्वार का पुण्य प्रवास स्मरणीय हरि प्रबोधिनी एकादशी पर्व स्नान का सबने भरपूर आनन्द लिया।