एन सी सी कैडेट्स द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ
 लखनऊ 21 यू, पी वटालियन बरेली कमान अधिकारी के आदेशानुसार एन सी सी दिवस के उपलक्ष्य मे विद्यालय ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज चठिया फैजू बरेली में एन सी सी ए एन ओ सोनी सिंह चौहान के निर्देशन में एन सी सी कैडेट्स द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक डा हरीओम सिंह राठौर ने हरी झंडी दिखाकर सभी कैडेट्स को रवाना किया। ग्राम चठिया फैजू, गांगेपुरा, घुलूपुरा से होते हुए वापस कालेज प्रांगण मे रैली का समापन हुआ। तत्पश्चात सभी कैडेट्स द्वारा ग्राम चठिया फैजू मे तालाब की साफ सफाई की गई। विद्यालय प्रबंधक डा हरीओम सिंह राठौर ने सभी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि संग्राम 1857 जिसे भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम युद्ध के रूप में भी जाना जाता है, भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना थी। यह 10 मई 1857 को मेरठ शहर में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के भारतीय सैनिकों के विद्रोह के रूप में शुरू हुआ और जल्द ही भारत के अन्य भागों में फैल गया। इस संग्राम के सबसे महत्वपूर्ण नेता के रूप में रानी लक्ष्मीबाई, बहादुर शाह जफर और मंगल पांडे थे। नाना साहब, तांत्या टोपे, मानसिंह और कुंवर सिंह सहित कई उल्लेखनीय स्वतंत्रता सेनानियों ने विद्रोह का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर सभी कैडेट्स,उपस्थित रहे। सुधांश, भूपेंद्र सिंह, सुमित, स्वाती उपासना आदि का विशेष योगदान रहा।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम