यूपी फिटनेस एंड बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन की नई समिति का गठन
यूपी फिटनेस एंड बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के संस्थापक एवं बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आरएस निगम ने बताया कि लखनऊ के मशहूर खेल प्रेमी एवं यूपी वेटरन गेम्स एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार दत्ता को यूपी फिटनेस एंड बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन का 'चेयर मैन' चुना गया है। श्री निगम ने बताया कि, श्री दत्ता लखनऊ बंगीय नागरिक समाज के भी अध्यक्ष हैं। श्री निगम ने प्रेस को आगे बताया कि प्रसिद्ध व्यापारी यहां तक कि कई खेलों के संरक्षक श्री सुधीर रंजन हलवासिया हमारी संस्था के मुख्य संरक्षक होंगे वहीं श्री रोहित अग्रवाल एवं श्री आशीष अग्रवाल वॉइस चेयरमैन के पद को सुशोभित करेंगे। श्री मोहम्मद जाहिद अख्तर एवं श्री एंथोनी पिंटो सिंह इस संस्था के वाइस प्रेसिडेंट होंगे। श्री निगम ने ये भी बताया कि जल्द ही एक जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।