मौलाना सैयद अली हुसैन कुम्मी की सेहत के लिए दुआओं का दौर जारी


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ, 26 नवंबर 2024:  इमामिया एजुकेशनल ट्रस्ट, शिया उलेमा हिंद, और शिया पर्सनल लॉ बोर्ड क़दीम, अब्बासी बेगम के सेक्रेटरी मौलाना सैयद अली हुसैन कुम्मी का हाल ही में एरा हॉस्पिटल में पित्ते का ऑपरेशन हुआ। स्वास्थ्य कारणों से इमामिया एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से छात्र-छात्राओं को इनाम वितरण नहीं किया जा सका। ऑपरेशन के बाद मौलाना कुम्मी ने जानकारी दी कि जल्द ही छात्र-छात्राओं के लिए फार्म भरवाकर इनाम वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  मौलाना कुम्मी के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए **राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन** के संयोजक मुहम्मद अफ़ाक़ ने अपने सहयोगियों के साथ एरा हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष हाजी फ़हीम सिद्दीकी, राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन के संयोजक पी.सी. कुरील, शराबबंदी संघर्ष समिति के संयोजक शेख़ मुर्तज़ा अली, और मुस्लिम समाज हिंद के संयोजक शहज़ादे मंसूर अहमद प्रमुख रूप से मौजूद थे।  
सभी उपस्थित व्यक्तियों ने मौलाना कुम्मी की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए अल्लाह, ईश्वर, और राम से प्रार्थना की। राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन ने मौलाना के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समाज के सभी वर्गों से दुआ की अपील की है।  


Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम