एन सी सी आफीसर सोनी सिंह चौहान के निर्देशन में कैडेट्स द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया।

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ
 लखनऊ आज दिनांक 23/11/2024 को विद्यालय ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज चठिया फैजू बरेली में एन सी सी आफीसर सोनी सिंह चौहान के निर्देशन में कैडेट्स द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। विद्यालय प्रबंधक डा हरीओम सिंह राठौर,प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने ध्वजारोहण किया।एन सी सी आफीसर सोनी सिंह चौहान ने सभी कैडेट्स को भारत की एकता और अखंडता को बनाये रखने की शपथ दिलाई। विद्यालय प्रबंधक डा हरीओम सिंह राठौर ने सभी कैडेट्स को संबोधित किया और एन सी सी से सम्बन्धित बिभिन्न जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि एन सी सी एक त्रि सेवा संगठन है जिसमें सेना, नौसेना और वायुसेना शामिल है। उन्होंने भविष्य में भारत की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिए सभी कैडेट्स को प्रेरित किया।तत्पश्चात एन सी सी कैडेट्स ने बिभिन्न खेलों में भाग लिया।जिसमें कबड्डी, खो खो, कुर्सी खेल, रूमाल छू, लम्बी कूद, ऊंची कूद आदि शामिल थे।लम्बी कूद में सुमित यादव, ऊँची कूद मे जीतू, खो खो मे वैशाली, रूमाल छू मे कोमल मिश्रा, कबड्डी मे भूपेंद्र यादव,प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं समस्त कैडेट्स उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम