जुलाई से देय महंगाई भत्ते का शासनादेश हुआ जारीदेव दीपावली पर मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा
लखनऊ ,उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने एक शासनादेश जरी कर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए जुलाई 2024 से महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी कर दिया है ।यह शासनादेश प्रदेश के उन कर्मचारियों पर लागू होगा जिनका वेतन 1 जनवरी 2016 से संशोधित नहीं किया गया है अर्थात वह कर्मचारी जो छठे वेतन आयोग का लाभ प्राप्त कर रहे है उनके महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया है। अब ऐसे कर्मचारियों को 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा जबकि इसके पहले यह महंगाई भत्ता 239 प्रतिशत था। महंगाई भत्ते में 7% का इजाफा किया गया है। छठे वेतन आयोग का लाभ प्राप्त करने प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकाय के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्य प्रभारित कर्मचारियों, जिन्होंने सातवें वेतन आयोग का विकल्प नहीं चुना है अथवा जिनका वेतन संशोधित नहीं हुआ है, उनको यह लाभ मिलेगा। इसी प्रकार 1 जनवरी 2006 के बाद जिन कर्मचारियों का वेतन संशोधित नहीं हुआ है, और वह पांचवें वेतन आयोग का का अनुसार वेतन प्राप्त कर रहे हैं, उनका महंगाई भत्ता 443% से बढ़कर 455% कर दिया गया है। महंगाई भत्ते का नकद भुगतान 1 नवंबर से किया जाएगा जबकि 31 अक्टूबर तक का महंगाई भत्ता कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने महंगाई भत्ते के इस शासनादेश के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ने पांचवें एवं छठे वेतन आयोग का लाभ प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर उनको कार्तिक स्नान एवं देव दीपावली का तोहफा दिया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे, कार्यवाहक अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अरुणा शुक्ला, उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ चौरसिया, सरोज नाथ पांडे, प्रीतिपांडे, वीरेंद्र वीर यादव , राजेश निराला, शिवाकांत द्विवेदी, विनोद यादव, कुसुम लता यादव, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, बृजभूषण मिश्रा, रमेश चंद्र राय, सहित संयुक्त परिषद के दर्जनों पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव वित्त का आभार व्यक्त किया है।