अडानी के भ्रष्टाचार में लिप्त राज्य एवं केन्द्रीय सरकार के अधिकारियों के विरुद्ध भी हो आपराधिक कार्रवाही


 अजय कुमार  गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ : अमेरिका में अडानी समूह पर भारत में अधिकारियों को भारी पैमाने पर रिश्वत देकर सोलर पावर से संबंधित महंगे ठेके लेने का आरोप लगा है। जिसके आधार पर अडानी समूह ने अमेरिका के बाजार से पैसा निवेश करा कर अमेरिका के आपराधिक कानून का उल्लंघन किया है। इस घटना ने अडानी समूह की आपराधिक गतिविधियों का खुलासा ही नहीं किया है, बल्कि भारत की नियामक संस्थाओं और मोदी सरकार की अडानी समूह से साँठगांठ को भी उजागर किया है। आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि इस मामले में भारत सरकार भ्रष्टाचार के संबंध में केस दर्ज कर गौतम अडानी की गिरफ़्तारी करे। इसमें आगे कहा है कि इसके साथ ही इस भ्रष्टाचार में लिप्त केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों के विरुद्ध भी भ्रष्टाचार निवारण कानून के अंतर्गत कार्रवाही की जाए   एआईपीएफ का निश्चित मत है कि यह केवल भ्रष्टाचार का मामला ही नहीं बल्कि इससे राज्यों को महंगी दर पर बेची गई सोलर पावर से उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण भी हुआ है। यह राष्ट्रीय अपराध है। साथ ही यह मामला केवल नियामक संस्थाओं की सांठगांठ का ही नहीं बल्कि इसने देश /राज्यों की अर्थ व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया है। अतः आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट भारत सरकार से मांग करता है कि अडानी समूह द्वारा भारी पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार के मामले में आपराधिक केस दर्ज कर सीबीआई द्वारा विवेचना कराई जाए, गौतम अडानी की गिरफ़्तारी हो तथा इसमें लिप्त केन्द्र एवं राज्य सरकारों के अधिकारियों के विरुद्ध भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाही की जाए। 


Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम