विद्याश्री पार्थ पी जी कालेज व ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज चठिया फैजू बरेली में बाल दिवस संयुक्त रूप से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ
आज दिनांक 14/11/2024 को विद्याश्री पार्थ पी जी कालेज व ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज चठिया फैजू बरेली में बाल दिवस संयुक्त रूप से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कालेज चेयरमैन डा•हरीओम सिंह राठौर ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये और सभी छात्र छात्राओं को बाल दिवस पर बधाई दी। उन्होंने छात्र छात्राओं को बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन को बाल दिवस के रूप मे मनाया जाता है। पंडित नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। वह बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। सभी बच्चे उन्हें प्यार से चाचा कहते थे। एन सी सी आफीसर सोनी सिंह चौहान ने सभी छात्र छात्राओं को बताया कि हर वर्ष चौदह नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था। बाल दिवस मनाने का मकसद बच्चों की खुशियाँ, उनके अधिकारों और उनके उज्जवल भविष्य के लिए जागरूक ता फैलाना है। पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा स्वस्थ जीवन दिए जाने की जरूरत है। तत्पश्चात कालेज के समस्त स्टाफ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने बाल दिवस पर विभिन्न गीतों, आज जन्म दिन है ओ बच्चों, हम हैं प्यारे बच्चे। आदि के माध्यम से मनोरंजन किया।तत्पश्चात खेल कूद का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने लम्बी कूद, ऊंची कूद, कुर्सी खेल, रूमाल छू , डांस, मिमिक्री आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा से सभी का मनोरंजन किया।