जाति-जनगणना के लिये ओबीसी महासभा करेंगी जन-आंदोलन जाति-जनगणना हुये बिना ईडबलूएस कोटा अवैध हैर ाष्ट्रीय संगठन प्रभारी डा. अनूप पटेल


 अजय कुमार गुप्ताा सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ,  ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी डा. अनूप पटेल ने आज लखनऊ मे प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन मे ऐलान किया कि जातिवार-जनगणना हुये बिना जनगणना कराना देश के लिये घातक है. जाति-जनगणना के मसले पर विपक्ष ईमानदार नहीं है क्योंकि इनकी सरकारों मे भी जाति-जनगणना नहीं हो रही है.
बिना आंकड़े के सरकार ईडब्लूएस कोटा लागू कर देती है, लेकिन ओबीसी आरक्षण को आबादी के आधार पर बढ़ाने की जगह ख़त्म कर रही है. केंद्रीय स्तर पर ओबीसी वर्ग के लाखों पद खाली है और ऐसा ओबीसी वर्ग के प्रधानमंत्री के रहते हो रहा है. लेटरल इंट्री से आरक्षण की मूल भावना ख़त्म हो रही है. जो नाकाबिले बर्दाश्त है. ओबीसी महासभा के कोर कमेटी के सदस्य पुष्पराज पटेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को काडर दिया और संगठन के विस्तार के पहलुओं पर बात रखी.  महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील निषाद ने जातीय संगठन ख़त्म कर ओबीसी महासभा को मजबूत करने को कहा.ओबीसी महासभा ने आज प्रदेश मे 6 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. हरदोई से मिथिलेश कुमार, ललितपुर से पुष्पेंद्रलोधी,मुजफ्फरनगर से ईश्वरप्रसाद पटेल, जौनपुर से आरएस पाल, कुशीनगर से चन्दन विश्वकर्मा, सुल्तानपुर से राधेश्याम यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुये. इसके अलावा कार्यक्रम मे महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डा. रामनिवास वर्मा, अरुण वर्मा, राष्ट्रीय सचिव माया सिंह, प्रदेश महासचिव मिथलेश कुमार, कोषाध्यक्ष आईपी पटेल व युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजपूत ने सम्मेलन को सम्बोधित किया. Lकार्यक्रम मे विभिन्न जिलों के सैकड़ो लोग मौजूद रहे.


Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम