तुलसी साहित्य अकादमी का 24 वाॅं अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित साहित्यिक सम्मान समारोह की अध्यक्षता डॉ. राजेश श्रीवास्तव निदेशक रामायण केंद्र भोपाल ने की, मुख्य अतिथि डॉ. जीवन रजक, विशेष कर्तव्य अधिकारी, माननीय मंत्री धर्मस्य, साहित्य एवं संस्कृति विभाग म.प्र.शासन तथा विशेष अतिथि वरिष्ठ  
शिक्षाविद , परम विदुषी डॉ. प्रभा मिश्रा रहीं।
मंचस्थ अतिथियों द्वारा माँ सुरसती का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवलन व डॉ. अशोक तिवारी अमन व डॉ राजेश तिवारी के कुशल संचालन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मोहन तिवारी आनंद ने स्वागत उद्बोधन में कहा- तुलसी साहित्य अकादमी सम्पूर्ण भारत में हिन्दी को राष्ट्र भाषा का गौरव दिलाने, संवर्धन एवं विकास का अभियान चला रही है। तुलसी साहित्य अकादमी ने 27 राज्यों में अपनी प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर पर इकाइयों का गठन किया है। हर दिन किसी न किसी राज्य अथवा जिला में साहित्यिक कार्यक्रम एवं गोष्ठियाँ आयोजित होती रहती है। इस अवसर पर अकादमी की स्मारिका, प्रमोद पुष्कर की पुस्तक *सृष्टि और मनुष्य* डा.रेनू श्रीवास्तव शहडोल की पुस्तक *खुले द्वार अब कहां* का लोकार्पण किया गया। आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ. अजीत कुमार जैन को तुलसी शिखर सम्मान , रमेश चौरसिया छतरपुर को उस्ताद शंकर लाल पटवा स्मृति तुलसी सम्मान, राजेन्द्र मिश्रा जबलपुर को स्व. श्रीकिशन पटेल स्मृति तुलसी सम्मान, डॉ. अरुण कुमार यदु बिलासपुर को स्व.श्री कन्हैयालाल तिवारी स्मृति तुलसी सम्मान, विनोद नागर को स्व.श्री रमेश तिवारी पत्रकार स्मृति तुलसी सम्मान, डॉ.वीरेन्द्र निर्झर बुरहानपुर को स्व. श्री कृष्ण दत्त द्विवेदी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति तुलसी सम्मान, डा.रामराज भारती लखनऊ को स्व.चंद्रभूषण दीवान स्मृति तुलसी सम्मान, प्रेम नारायण दीक्षित उरई को स्व. देवीप्रसाद वर्मा दिनेश स्मृति तुलसी सम्मान, राकेश माहेश्वरी नरसिंहपुर को स्व. श्री जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव स्मृति तुलसी सम्मान, सुन्दर लाल प्रजापति, अमित दीवान, अवनीन्द्र कुमार खरे छतरपुर तथा श्री आशीष श्रीवास्तव उज्जैन को तुलसी सम्मान -2024 तथा डॉ. माया दुबे भोपाल को रत्नावली शिखर सम्मान , डॉ. नीलकमल कपूर भोपाल को डॉ. उपासना सक्सेना स्मृति रत्नावली सम्मान, डा.भारती यादव मेधा रायपुर छत्तीसगढ़ को स्व. श्रीमती जनक दुलारी तिवारी स्मृति रत्नावली सम्मान,डा.आभा गुप्ता बिलासपुर को स्व. श्रीमती विमला तिवारी स्मृति रत्नावली सम्मान, डा. मीनाक्षी जोशी भण्डारा महाराष्ट्र को स्व.श्रीमती धापूबाई चौहान स्मृति रत्नावली सम्मान, डा. रीता शर्मा रोहणी दिल्ली को स्व. रीता भार्गव स्मृति रत्नावली सम्मान, डा.मंजु श्री वेदुला झारसुगुड़ा ओड़ीसा को स्व.श्रीमती नंदा दीवान स्मृति रत्नावली सम्मान, डा. संध्या जैन जबलपुर, इं.अर्चना नायडू भोपाल, श्रीमती रेखा सक्सेना भोपाल को रत्नावली सम्मान से अलंकृत किया गया। अलंकरण सम्मानों के बाद मंचस्थ अतिथियों ने उद्बोधन दिए ! डा. प्रभा मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा विदुषी रचनाकार महिलाओं के लिए रत्नावली सम्मानों का संयोजन करना सराहनीय कार्य है जिससे महिलाओं को साहित्य सृजन में प्रोत्साहन मिलता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा.राजेश श्रीवास्तव ने तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा मातृभाषा हिन्दी के विकास एवं संवर्धन के लिए किए जाने वाले प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि इनके प्रयासों से अन्य संस्थाओं को सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम का सफल संचालन डा.अशोक तिवारी अमन तथा डा.राजेश तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन डा.शिवकुमार दीवान ने किया। अंत में सामूहिक रात्रि भोज उपरांत कार्यक्रम संपन्न होने की घोषणा की गई।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम