विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन सी.एम.एस. में 22 नवम्बर से 54 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश व कानूनविद् पधारेंगे लखनऊ



 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय  लखनऊ 
लखनऊ, 12 नवम्बर। विश्व के मुख्य  न्यायाधीशों का 25 पाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 22 नवम्बर, शुक्रवार से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में प्रारम्भ हो रहा है। सम्मेलन में प्रतिमाग हेतु विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, संसद सदस्य, इण्टरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीशों समेत 54 देशों के मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद् लखनऊ पधार रहे हैं। यह जानकारी आज यहाँ सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम केम्पस ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सम्मेलन की संयोजका एवं सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगठन ने दी। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका निर्देशिका बा. भारती पाँधी एवं सम्मेलन के जनरल सेक्रेटरी आर. सी. गुप्ता भी उपस्थित रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रो. किंगडन ने बताया कि 'भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 पर आधारित यह ऐतिहासिक सम्मेलन गर्नन्स फॉर यूचर थीम पर आधारित है एवं विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर व सुखमय नविष्य को समर्पित है। लखनऊ की सरजमीं पर बीते 24 वर्षों से लगातार आयोजित यह सम्मेलन विश्व में एकता, शान्ति न्याय व बच्चों के अधिकारों की अलख जगा रहा है। इसी कड़ी में लीं अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।। प्रेस कानोमा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रो. किंगडन ने बातया कि आमागी 22 नवम्बर को इस एतिहासिक सम्मेलन के उ‌द्घाटन हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमन्त्रित किया गया है। इसके अलावा, राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री भारत सरकार, अर्जुन राग मेधवाल, कानून एवं न्यायमंत्री नारत सरकार, कीर्तिकपंन सिंह, राज्यमंत्री, विदेश, भारत सरकार, डा. सुधांशु त्रिवेदी, सांसद, राज्यराना काटालिन नोपाक, पूर्व राष्ट्रपति, हगरी, सर रॉडनी एरे लारेंस विलियम्स, गवर्नर जनरल, एंटीगुआ और बाच्चुडा, न्यायमूर्ति एथनी बोगस एनिवनास कामोना, पूर्व राष्ट्रपति, त्रिनिदाद और टोबेगों, डा. पाकलिथा बी मोसिसिली, पूर्व प्रधानमंत्री, लेोयो, जीन हेनरी सेन्ट, पूर्व प्रधानमंत्री, हैती, अल्वान किंन्सफोर्ड तुमाना बागबिन, संसद के अध्यक्ष, धागा एवं न्यायपूर्ति दलवीर भंडारी, न्यायाधीश, इण्टरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस नीदरलैंड आदि अपनी गरिमामय उपरिथति से सम्मेलन का भीरव बढ़ायेंगे। इस ऐतिहासिक सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा बताते हुए प्रो. किंगठन ने बताया कि कि विभिन्न देशों के न्यायविंद व अन्य प्रख्यात हस्तियों 20 नवम्बर को नई दिल्ली में एकत्रित होंगे एवं प्रातः 10.00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की समाधि राजघाट पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे एवं इस उपराना दोपहर 12.00 बजे कान्स्टील्यूशन क्लब में सम्मेलन के अशन सत्र को सम्बोधित करेंगे। इसी दिन वे प्रख्यात हस्तियां राष्ट्रपति भवन जायेंगे एवं इसके उपरान्त लोटस टेम्पल में राष्ट्रीय बहाई आध्यात्मिक सना द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सम्मिलित होंगे। 21 नवम्बर को सभी प्रख्यात हस्तियों आगरा में ताजमहल का दीदार कर लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सी.एम.एस. संस्थापिका-निर्देशिका डा. भारती गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि लखनऊयासियों के लिए यह गर्व का विषय है कि देश-दुनिया की तमाम प्रख्यात हस्तिगी एक पार फिर से लखनऊ का नाम विश्वपटल पर आलोकित करने हेतु यहाँ पधार रही है। सीएमएत्त संस्थापक स्व. डा. जगदीश गाँधी जी वसुधैव कुटुम्वयाम में विश्वाश रखते हुए आजीवन विश्व के ढाई अरब मच्चों के सुरक्षित व सुखमय भविष्य हेतु प्रयासरत रहे। यह उन्ची के अतुलनीय प्रयासों का प्रतिफल है कि यह सम्मेलन वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित है, जिसमें अब तक 141 देशों के 1480 मुख्य न्यायाधीश, महयारी एवं कानूनविद् पधार चुके हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी 22 नयन्बर से शुरू हो रहा यह महाराम्गलेत दुनिया को एकता के सूत्र में पिरोने और विश्व के ढाई अरत बच्चों का भविष्य हेतु विश्व समाज को एक नई दिशा देगा। सम्मेलन के जनरल सेक्रेटरी आर.सी. गुप्ता ने बताया कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन 22 नवम्बर, शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा तथापि दिन भर की चर्चा-परिचर्चा के उपरान्त सायं 5.00 बजे विभिन्न देशों से पधारे मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों व विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम