लखनऊ लोहा व्यापार मंडल की वर्तमान सत्र नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रॉयल कैफे हजरत गंज में संपन्न हुआ ,
लखनऊ लोहा व्यापार मंडल की वर्तमान सत्र नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रॉयल कैफे हजरत गंज में संपन्न हुआ जिसमे निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों कार्यकारिणी और विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों को लखनऊ उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल और अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा और वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा जी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभा में मुख्य अतिथि डी सी पी सेंट्रल कमिश्नर ऑफ पुलिस रवीना त्यागी जी और डी सी पी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह सहित लखनऊ उद्योग व्याप मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल , अन्य सभी ६महामंत्री अभिषेक खरे . सुहेल हैदर एलवी , जितेंद्र सिंह चौहान , विनोद अग्रवाल . अनुराग मिश्रा और उमेश शर्मा जी कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता संगठन मंत्री राजेश बत्रा जी उपस्थित थे।
ये जानकारी देते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने बताया कि समारोह में पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल पवन कुमार अग्रवाल , संदीप अग्रवाल , अरुण कुमार गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ लोहा व्यापारी गण भारी संख्या में उपस्थित रहे।
सभा के अंत में ट्रैफिक संबंधी व्यापारिक समस्या और पुलिस प्रशासन से सहयोग के संबंध में मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह और रवीना त्यागी अपने संबोधन में व्यापारियों को समस्या समाधान और सहयोग हेतु पूर्ण आश्वासन दिया। 