डॉक्टरअंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अधिवेशन तैयारी की बैठक आयोजित की गई।
डॉक्टरअंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के केंद्रीय कार्यालय चंचल कांपलेक्स वर्लिंगटन चौराहा लखनऊ में दिनांक 10 11.2024 को रवीन्द्रालय चारबाग लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने हेतु उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों के साथ विचार विमर्श हुआ। विचार विमर्श के मध्य प्रदेश के बाहर से राष्ट्रीय अधिवेशन में आने वाले पदाधिकारियों व अतिथियों को ठहराने तथा उनके भोजन एवं कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के भोजन तथा अन्य विषयों पर विधिवत विचार विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने जिम्मेदारियां को ग्रहण करते हुए उसे पूरा करने के प्रति योजना बनाई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष मा भवननाथ पासवान, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव इंजी एसपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आशाराम सरोज,प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी राम सजीवन,प्रदेश संगठन सचिव शैलेष धानुक, जिला संयोजक लखनऊ बालक राम, जिला संयोजक प्रयागराज अमरनाथ, विधानसभा अध्यक्ष मोहनलालगंज पीतांबर प्रसाद, नरेंद्र वर्मा, विश्राम राजवंशी,डॉक्टर उमेश वर्मा, जनपद हरदोई आदि मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित हुए।