भाकियू की मासिक बैठक नौबस्ता कला में सम्पन्न किसानों की समस्याओं पर विस्तार से हुई चर्चा



 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय  लखनऊ  
लखनऊ  भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय नौबस्ता कला में संपन्न हुई जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा लखनऊ जनपद की विभिन्न समस्याओं को रखा जिसमें प्रमुख रूप से मोहनलालगंज के शेरपुर लवल की चकबंदी की समस्या, अंसल ए०पी०आई० के किसानों की समस्याएं प्रमुख रूप से रही जिसमें जिला अध्यक्ष राजेश रावत एवं मंडल अध्यक्ष अनार सिंह अन्नू के द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इन सभी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा और अगर इन समस्याओं का निस्तारण समय रहते ना हुआ तो इस बार मंडल आयुक्त कार्यालय लखनऊ पर घेराव/धरना प्रदर्शन किया जाएगा! 
आज की इस कार्यक्रम में उपस्थित- प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनार सिंह (अन्नू), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनीत यादव, जिला प्रभारी शारदा पटेल, जिला उपाध्यक्ष राकेश प्रधान,जिला मीडिया प्रभारी करन गुप्ता (बीरू), जिला सचिव लालजी वर्मा, जिला सचिव मदनलाल लोधी, जिला सचिव दिनेश पाल, जिला प्रचार मंत्री राजा मोहम्मद, तहसील अध्यक्ष बद्री प्रसाद रावत, तहसील उपाध्यक्ष हनुमान रावत, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मेवा लाल प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज रावत, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम जी वर्मा, जोन अध्यक्ष विनोद बीडीसी, जोन मीडिया प्रभारी वीरपाल लोधी, तहसील प्रभारी जीतू पाल सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व किसान उपस्थित रहे!

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम