आचार्य डॉ प्रेम शंकर शास्त्री व पण्डित बेअदब लखनवी सहित अनेक साहित्यकार सारस्वत सम्मान से सम्मानित
लखनऊ बिसरिया शिक्षा एवं सेवा समिति, बी - 276, राजाजीपुरम, लखनऊ द्वारा शरद पूर्णिमा व श्रीमती रेनुका बिसरिया के जन्म दिवस के पुनीत अवसर पर हिन्दी कविता, गीत, गज़ल, छंदबद्ध काव्य का साक्षा संकलन "भाव सिन्धु" का विमोचन व संकलन में जिन साहित्यकारों की रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं उन्हें सारस्वत सम्मान से माल्यार्पण, अंगवस्त्र, सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया जिनमें आचार्य डॉ प्रेम शंकर शास्त्री, पण्डित बेअदब लखनवी, अशोक विश्वकर्मा गुंजन, अरविन्द रस्तोगी, श्रीमती विनोदिनी रस्तोगी, हर प्रकाश मिश्र असीम, अनिल किशोर शुक्ल, डॉ शिवमंगल सिंह मंगल, डॉ योगेश गुप्त, मनमोहन बाराकोटि, राम बहादुर अधीर पिण्डवी, डॉ हिमांशु सक्सेना आदि प्रमुख नाम हैं। सम्मान समारोह के साथ साथ कन्सर्ड थिएटर, लखनऊ द्वारा नृत्य, भजन व रवि सारस्वत के काव्य पाठ सहित रंगकर्मियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ एल पी गुर्जर, कुंवर आनन्द श्रीवास्तव, कवयित्री नीतू आनन्द श्रीवास्तव आदि सैकड़ों साहित्यकार, रंगकर्मी व समाजसेवी मौजूद रहे