चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर माह का वेतन तत्काल भुगतान कराए जाने की मांग की है

.
 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
 लख़नऊ  चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर माह का वेतन तत्काल भुगतान कराए जाने की मांग की है और भुगतान होने की दशा में जिला संगठन लखनऊ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।*
संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि लखनऊ जनपद के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का अगस्त और सितंबर माह का वेतन भुगतान हो चुका है और शासन के निर्देश के क्रम में अक्टूबर मास का वेतन भुगतान कराए जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक* *द्वारा वेतन बिल मंगवाए जा रहे हैं लेकिन चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का अगस्त और सितंबर माह का भी वेतन भुगतान नहीं हुआ है जिससे विद्यालय की शिक्षिकाओं और कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। शिक्षक नेताओं ने बताया की जिला संगठन द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) एवं लेखाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल वेतन भुगतान सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है और यदि तीन दिनों में वेतन भुगतान सुनिश्चित नहीं होता है तो जिला संगठन के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता और शाखा इकाई की शिक्षिकाओं द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक का घेराव किया जाएगा।
    
 

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम