पेंशनरों को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष उ0प्र0 के दौरे पर।*
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ
लखनऊ, 23 अक्टूबर। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत और राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह राजावत पेंशन बढ़ोतरी के आन्दोलन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महाराष्ट्र से शुरू करके देशव्यापी दौरे पर निकल कर आज प्रयागराज पहुंचे हैं वहाँ पेंशनरों की सभा को संबोधित करके 24 अक्टूबर को कानपुर में विशाल सभा करेंगें। प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी और प्रांतीय महामंत्री राज शेखर नागर व आर एन द्विवेदी ने बताया कि प्रयागराज के बाद कानपुर में होने वाली सभा में लखनऊ से भी विभिन्न विभागों के पेंशनभोगी बड़ी संख्या में भाग लेकर आन्दोलन की रणनीति बनाएंगे ताकि न्यूनतम पेंशन 7500 /- महीना ,मंहगाई भत्ता और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की माँग को अति शीघ्र पूरा कराया जा सके