आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ
लखनऊ आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई पार्टी ने तय किया है की विधानसभा चुनाव को देखते हुए जन संवाद यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्र में पैदल किया जाएगा साथ में सभी विधानसभा अध्यक्ष जिला अध्यक्षों मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश कमेटी व राष्ट्रीय कमेटी के जो भी पदाधिकारी जहां पर लगाए गए हैं वह अपने क्षेत्र में जन संवाद यात्रा को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे जो भी पार्टी के शुभचिंतक साथी हैं पदाधिकारी हैं कार्यकर्ता है सभी अपने-अपने क्षेत्र में जन संवाद यात्रा को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे तभी कार्यक्रम सफल होंगे और पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाया जा सकता है यात्रा के दौरान वर्तमान मुद्दों के साथ-साथ देश की आजादी से लेकर अब तक जो कार्य हुए हैं जो होने चाहिए थे क्या पूरे हुए हैं जो स्वतंत्रता संग्राम में जिन्होंने अपने प्राणों की बलिदान दिया था उनके सपनों को क्या पूरा हुआ है इन बिंदुओं पर चर्चा किया जाए विकास के क्या कमी रह गई उस पर चर्चा की जाएगी आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में वर्तमान मुद्दों से बात रखते हुए उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब उत्तराखंड में जिस पार्टी की सरकार बनी है या जिन्होंने अभी तक सरकार चलाई है या पूरे भारत में जिन पार्टियों की सरकार चल रही है उस पर अपनी बात रखें कि वह दूसरे राज्य में जाते हैं तो वहां वादे करते हैं लेकिन जहां पर उनकी सत्ता है वह वहां पर कोई वादा पूरा नहीं करते हैं आज नदियों के किनारे रहने वाले लोग के घर बह रहे हैं पूरे के पूरे मकान नदी में समा जा रहे हैं परंतु वर्तमान सरकार कोई ऐसा ठोस कार्य नहीं किया जिससे उनके घरों में बाढ़ से राहत मिलती सड़के टूट रहे हैं पुल टूट रहे हैं रेलवे प्लेटफार्म पर टीन शेड के नीचे अगर आप बरसात में खड़े हो जाए तो भीग जाएंगे इस प्रकार से भ्रष्टाचार व्याप्त है जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में पानी के पाइप तो पहुंच गए टंकी नदारद जहां बनी है वह भी गिर रही पानी घरों में एक आधे घंटे पहुंचता है तो पहुंचता है कहीं-कहीं तो गया ही नहीं सड़कों में गड्ढे हैं की गड्ढों में सड़के हैं पता नहीं लगता किसानों के लिए खाद नहीं बेरोजगारों के लिए रोजगार नहीं आए दिन परीक्षाओं में पेपर लीक होते हैं सरकार धर्म व जाति के नाम पर सिर्फ लड़ाने का काम करती हमें उस से सावधान रहना और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने मतदान का सोच समझकर प्रयोग करना है यह बातें जन-जन के बीच में रखने का कार्यकर्ता काम करेंगे।