अर्णव शर्मा और आद्या साहा बने ‘इंडिया जीनियस’, आद्या बनीं 13 वर्षों में सबसे कम उम्र की जीनियस

 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ
 लखनऊ  शिक्षा, प्रतिभा और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 13वां इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह 2026 रविवार को होली पब्लिक स्कूल सभागार, वृंदावन कॉलोनी, शहीद पथ, लखनऊ में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 800 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 100 से अधिक प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ.कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीरज सिंह, श्रीमती अपर्णा यादव एवं श्री आनंद द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री हरिश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश; लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक गुप्ता, भारतीय सेना; श्री राहुल सेन सक्सेना, समाजसेवी; डॉ. गोविंद जायसवाल, दंत चिकित्सक, लखनऊ; एवं श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय स्वरूप, उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
अर्णव शर्मा और आद्या साहा बने ‘इंडिया जीनियस’.समारोह का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस के अर्णव शर्मा और सुदिति ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी की आद्या साहा का ‘इंडिया जीनियस’ के रूप में सम्मानित होना रहा।
आद्या साहा ने इस उपलब्धि के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वह इंडिया जीनियस अवॉर्ड के 13 वर्षों के इतिहास में अब तक की सबसे कम उम्र की ‘इंडिया जीनियस’ बनी हैं। कक्षा 3 की छात्रा आद्या की इस उपलब्धि ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों को गौरवान्वित किया।
अर्णव शर्मा ने भी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर ‘इंडिया जीनियस’ का खिताब हासिल किया।
25 विद्यार्थियों को साइकिल और 12 को टैबलेट
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। 25 विद्यार्थियों को साइकिल तथा 12 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विजेता विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा जगत की हस्तियों का सम्मान कार्यक्रम में विद्यालयों के उत्कृष्ट नेतृत्व, शिक्षण, प्रशासन, समन्वय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने वाले अनेक प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, प्रबंधकों एवं समन्वयकों को राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर के विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।
इस अवसर पर श्रीमती जतिंदर वालिया, प्रबंध निदेशक, अवध कॉलेजिएट, लखनऊ को राष्ट्रीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रशासन सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने प्रतिभाओं को किया प्रोत्साहित डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी क्षमता दिखाने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं। श्रीमती अपर्णा यादव ने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा और मेहनत को सम्मानित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने लगातार 13 वर्षों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने के लिए इंडिया जीनियस अवॉर्ड की सराहना की।
श्री आनंद द्विवेदी ने कहा कि यह समारोह प्रतिभा, शिक्षा और युवा शक्ति का शानदार संगम है। विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करना उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 13 वर्षों से प्रतिभाओं को मिल रहा मंच
इंडिया जीनियस अवॉर्ड ओलंपियाड 2026 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि देश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि 13 वर्षों की इस गौरवपूर्ण यात्रा में हजारों विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिला है। भविष्य में इस अभियान को और व्यापक स्तर तक ले जाने का प्रयास जारी रहेगा। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालय प्रतिनिधियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन सभी विजेता विद्यार्थियों एवं सम्मानित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए किया गया।


Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।