उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा उन्नति उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन गोमती नगर में किया गया


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय  लखनऊ 
लखनऊ    उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा उन्नति उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन शेरोज़ कैफे गोमती नगर में किया गया उन्नति उत्सव का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया उसके बाद राजेश पांडे एवं शैलजा जी द्वारा लोकगीत का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात संस्था के संस्थापक रोहित सिंह द्वारा स्वच्छता स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा स्वदेशी एवं समृद्ध भारत के लिए समाज में कार्य कर रहे लोगों को उन्नति सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया शिखा सिंह पटेल, प्रीति शुक्ला, लकी सुरीन , उषा गोस्वामी , राजेश पांडेय, तृप्ति मिश्रा, मंजू श्रीवास्तव, निधि शुक्ला, अतुल अरोरा , सेव्यास सिंह,हर्षित, शैल सिंह,सैफ खान, हर्ष ,अनिकेत, हर्ष गोस्वामी ,शैलजा पांडेय को उन्नति सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया । इसी के साथ संस्थापक रोहित सिंह जी द्वारा एसिड अटैक सर्वाइवर्स (पीड़ितों) को उन्नति गौरव रतन से सम्मानित किया गया उन्नति उत्सव समागम में संस्था‌ की शैलजा पांडे , शिव्या सिंह, शैल सिंह एवं मंजू श्रीवास्तव जी द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई अंत में एक दूसरे को गुजिया और मिठाई खिलाकर उन्नति उत्सव का समापन किया गया
    

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम